लाइव न्यूज़ :

मिस्र में एक इमारत ढही, कम से कम पांच लोगों की मौत: अधिकारी

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:11 IST

Open in App

(शहर का नाम सही करते हुए)

काहिरा, तीन दिसम्बर (एपी) मिस्र के इस्कंदरिया शहर में एक इमारत ढहने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मी मोहरम बेक में ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।

नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए लोगों में दो लड़कियां भी शामिल हैं।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और इमारत में रहने वाले लोगों के रिश्तेदारों को घटनास्थल से दूर रख रही है। कर्मचारी बुल्डोजर से मलबा हटा रहे हैं।

इस्कंदरिया के गवर्नर मोहम्मद अल-शरीफ ने एक वीडियो में बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय दो परिवार के नौ लोग इमारत में मौजूद थे।

इमारत गिरने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है।

अल-शरीफ ने बताया कि यह एक पुरानी इमारत थी और 1940 में इसका निर्माण हुआ था।

सरकार ने हाल ही में देश में पुरानी इमारतों का पता लगाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की थी, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा गया था, साथ ही कई पुरानी इमारतों को गिराया भी गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं