लाइव न्यूज़ :

उ. कोरिया के संबंध तोड़ने के बाद, मलेशिया ने उसके राजनयिकों को देश छोड़ने को कहा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:54 IST

Open in App

सियोल, 19 मार्च (एपी) मलेशिया ने शुक्रवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया के सभी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश देगा। उत्तर कोरिया के एक संदिग्ध अपराधी को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मलेशिया के फैसले के बाद दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों में खटास आ गई है।

मलेशिया की इस घोषणा से कुछ ही घंटे पहले उत्तर कोरिया ने कहा था कि वह ‘‘मलेशिया के साथ कूटनीतिक संबंधों को पूरी तरह तोड़ रहा है क्योंकि उसने अमेरिकी दबाव में उत्तर कोरिया के खिलाफ पूरी तरह प्रतिकूल कदम उठाया है।’’

उत्तर कोरिया ने धनशोधन के आरोपों को अमेरिका द्वारा ‘‘गढ़ा हुआ और सरासर साजिश’’ बताया था और चेतावनी दी थी कि वाशिंगटन इसका ‘‘उचित मूल्य चुकाएगा।’’

यह वाशिंगटन और प्योंगयोंग के बीच बढ़ती दुश्मनी की नवीनतम घटना है। उत्तर कोरिया ने परमाणु गतिरोध को लेकर अमेरिका के बाइडन प्रशासन पर दबाव बढ़ाया है।

मलेशियाई मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सरकार ‘‘कुआलालंपुर में दूतावास (उत्तर कोरिया) के सभी राजनयिक कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए आज से 48 घंटे के भीतर मलेशिया छोड़ने का आदेश जारी करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल