लाइव न्यूज़ :

ईरान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 मापी गई

By स्वाति सिंह | Updated: January 8, 2020 12:38 IST

ईरान के पास बुशहर में 4.9 की तीव्रता से भूकंप आया है।

Open in App
ठळक मुद्देईरान द्वारा अमेरिकी बेस पर हमले और तेहरान में प्लेन क्रैश के बीच अब भूकंप की खबरें भी आ रही हैईरान के पास बुशहर में 4.9 की तीव्रता से भूकंप आया है।

ईरान द्वारा अमेरिकी बेस पर हमले और तेहरान में प्लेन क्रैश के बीच अब भूकंप की खबरें भी आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईरान के पास बुशहर में 4.9 की तीव्रता से भूकंप आया है। यूएसजीएस की रिपोर्टों में कहा गया है कि भारतीय समयानुसार ये भूकंप सुबह 7.50 बजे आया था। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। 

तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए हैं। ईरान के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण के प्रवक्ता कासिम बिनियाज ने बताया कि विमान ने ईरान की राजधानी स्थित इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और तभी उसके एक इंजन में आग लग गई।

बिनियाज ने आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ को बताया कि इसके पास विमान के पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह जमीन पर आ गिरा। बिनियाज ने बताया कि 167 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यूक्रेन की राजधानी जा रहे विमान में सवार थे।

वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की यूक्रेन 737-800 ने बुधवार सुबह उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद ही वह रुक गया। एयरनाइन ने अभी तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

बता दें कि आज ही ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं। बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है। सुलेमानी पर हमले का आदेश शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दिया था। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है और वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पेंटागन के प्रवक्ता जोनाथन हॉफमैन ने ईरान के मिसाइल हमले की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘ हम युद्ध में हुए प्रारंभिक नुकसान का आकलन कर रहे हैं।’’ हॉफमैन ने बताया कि सात जनवरी को शाम साढ़े पांच बजे ‘‘ ईरान ने इराक में अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बलों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ यह स्पष्ट है कि ये मिसाइलें ईरान ने दागी और इराक में अल-असद और एरबिल स्थित कम से कम दो इराकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।’

अमेरिका ने असैन्य विमानों के गुजरने पर प्रतिबंध लगाया

अमेरिकी संघीय उड्डयन प्रशासन (एफएए) ने मंगलवार को कहा कि उसने अमेरिका में पंजीकृत विमानों के इराक, ईरान और खाड़ी क्षेत्र के ऊपर से गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम इराक में अमेरिकी बलों पर रॉकेट हमलों के बाद उठाया गया। एफएए ने एक बयान में कहा, ‘‘ आज रात नोटिस जारी कर अमेरिकी असैन्य उड़ान संचालकों के विमान संबंधी प्रतिबंधों के बारे में सूचित किया गया। इसमें इराक, ईरान के हवाई क्षेत्र पर और अरब की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी के जल क्षेत्र पर संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’ इसमें आगे कहा गया, ‘‘ एफएए पश्चिम एशिया में घटनाओं पर करीबी नजर बनाए रखेगा । ’’ गौरतलब है कि ईरान ने इराक स्थित ऐसे कम से कम दो सैन्य अड्डों पर एक दर्जन से अधिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।

टॅग्स :ईरानभूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?