लाइव न्यूज़ :

99 साल के द्वितीय विश्व युद्ध के योद्धा टॉम मूर कोरोना से लड़ाई में करेंगे मदद, 12 मिलियन पाउंड करेंगे दान

By भाषा | Updated: April 16, 2020 12:52 IST

कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वर्ल्ड वॉर में लड़ चुके 99 वर्षीय ब्रिटिश बुजुर्ग कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए करीब डेढ़ करोड़ डालर की राशि दान करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय विश्व युद्ध के यौद्धा रहे एक 99 वर्षीय ब्रिटिश बुजुर्ग कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दान करेंगे ।टॉम मूर को अपने सौंवे जन्मदिन पर अपने 25 मीटर लंबे बगीचे के 100 चक्कर लगाने हैं।

लंदन: द्वितीय विश्व युद्ध के यौद्धा रहे एक 99 वर्षीय ब्रिटिश बुजुर्ग ने अपने घर के बगीचे में ही दौड़ पूरी कर करीब डेढ़ करोड़ डालर की राशि एकत्र कर ली है जिसे वह कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दान करेंगे । भारत में भी किसी जमाने में अपनी सेवाएं दे चुके टॉम मूर को अपने सौंवे जन्मदिन पर अपने 25 मीटर लंबे बगीचे के 100 चक्कर लगाने हैं। उनका जन्मदिन इस महीने के आखिर में आ रहा है।

उनके इस प्रयास को प्रायोजित किया जा रहा है। अपने कूल्हे की हड्डी को जोड़ने के लिए हुए आपरेशन और कैंसर से उबरने के बाद मूर की शुरूआत में योजना थी कि वह एक हजार पाउंड की राशि एकत्र करेंगे और उसे नेशनल हेल्थ सर्विस को दान देंगे । दक्षिण इंग्लैंड के बेडफोर्डशायर में रहने वाले मूर ने कहा, ‘‘अग्रिम मोर्चे पर तैनात हमारे डाक्टर और स्वास्थ्यकर्मी शानदार काम कर रहे हैं ।’’ उन्होंने आईटीवी के गुड मार्निंग ब्रिटेन कार्यक्रम में इस सप्ताह की शुरुआत में बताया, ‘‘ हम इससे बच निकलने में कामयाब होंगे।’’ मूर के इन प्रयासों को लोगों का काफी समर्थन मिला।

करीब 6 लाख लोगों ने दान दिया और इसके चलते ‘जस्ट गीविंग’ पेज की साइट क्रैश कर गयी। मूर के ट्वीटर पेज पर बुधवार की रात एक पोस्ट में लिखा गया, ‘‘ 24 घंटे शानदार हैं ...मूर अपने आखिरी राउंड में चल रहे हैं ....कल .... उम्मीद है कि कल इसमें और रोमांच आएगा । ’’

मूर की दौड़ के आखिरी दस राउंड को ग्रेट ब्रिटेन के दो बड़े टीवी शो में शुक्रवार को सीधे प्रसारित किया जाएगा। उन्हें मैनचेस्टर यूनाइटेड तथा आर्सेनल फुटबाल के पूर्व कप्तानों रियो फर्डिनांड और टॉमी एडम्स, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता कैली होलम्स तथा कई अन्य लोगों का समर्थन मिल रहा है। 

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा