लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोरोना वायरस के 98 नए मामले, पिछले पांच दिन में संक्रमण से तीन लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 6, 2021 08:43 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, छह अगस्त सिंगापुर में पिछले पांच दिन में कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को संक्रमण के 98 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,508 हो गई।

‘चैनल न्यूज एशिया’ ने स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया कि 79 वर्षीय एक व्यक्ति की वायरस संबंधी स्वास्थ्य जटिलताओं के कारण मौत के बाद सिंगापुर में मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई। व्यक्ति का टीकाकरण नहीं हुआ था और उसे ह्र्दय संबंधी परेशानियों सहित कई अन्य बीमारियां भी थीं। सोमवार को 58 वर्षीय महिला की और रविवार को यूक्रेन के 34 वर्षीय नाविक की संक्रमण से मौत हो गई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय की खबर के अनुसार, देश में संक्रमण के अभी 577 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि बुधवार को अस्पताल में भर्ती लोगों की संख्या 555 थी। इनमें से 40 की हालत गंभीर है, जिन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है जबकि आठ लोगों की हालत बेहद नाजुक है, जो आईसीयू में भर्ती हैं।

मंत्रालय के अनुसार, सिंगापुर की 59 लाख की आबादी में से 65 प्रतिशत लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और करीब 78 प्रतिशत लोगों को कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल