लाइव न्यूज़ :

सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 98 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 22:25 IST

Open in App

फ्रीटाउन (सिएरा लियोन), छह नवंबर (एपी) अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 98 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार, विस्फोट शुक्रवार देर रात हुआ, जब टैंकर एक अन्य ट्रक से टकरा गया। टैंकर राजधानी फ्रीटाउन के पूर्व में वेलिंगटन में एक व्यस्त चौराहे के पास एक गैस स्टेशन पर जा रहा था।

एजेंसी ने कहा, ‘‘दोनों चालक अपने वाहनों से बाहर आए और उन्होंने निवासियों को टक्कर से तेल रिसाव के मद्देनजर घटनास्थल से दूर रहने की चेतावनी दी।’’

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि इस बेहद गरीब देश में, हालांकि, ईंधन लेने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 100 घायल लोगों को आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 लोगों के बचने की उम्मीद नहीं है।

घायल लोगों के कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे और वे स्ट्रेचर पर बिना कपड़े के ही पड़े थे।

विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को प्राप्त वीडियो में भीषण आग का गोला दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने के लिये स्कॉटलैंड में मौजूद राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।’’

उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य इस आपात स्थिति के मद्देनजर ‘‘अथक प्रयास’’ करेंगे।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा, ‘‘हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं, और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?