लाइव न्यूज़ :

टोक्यो में कोरोना वायरस के 950 नए मामले आए, दो महीनों में सबसे अधिक

By भाषा | Updated: July 10, 2021 19:52 IST

Open in App

टोक्यो, 10 जुलाई (एपी) जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के 950 नए मामले सामने आए हैं, जो दो महीनों में सबसे अधिक दैनिक मामले हैं। शहर में संक्रमण लगातार फैल रहा है, जबकि ग्रीष्मकालीन ओलंपिक के आयोजन में अब दो सप्ताह से भी कम समय रह गया है।

शुक्रवार को आए 822 पुष्ट मामलों की तुलना में शनिवार को आए मामलों की संख्या अधिक है।

प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक के दौरान संक्रमण के अनियंत्रित प्रसार को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को टोक्यो में आपातकाल की घोषणा कर दी, जो सोमवार से प्रभावी होगा।

सरकार ने पहले कम सख्त उपाय करने की योजना बनाई थी, लेकिन टोक्यो क्षेत्र में वायरस के अधिक संक्रामक डेल्टा स्वरूप फैलने की वजह से आपातकाल लगाने का आदेश जारी किया गया।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि संक्रमण के दैनिक मामले कुछ ही हफ्तों के भीतर हजारों तक पहुंच सकते हैं क्योंकि लोग गर्मी की छुट्टियों में देश भर में यात्रा कर रहे हैं और ओलंपिक में विदेशी और घरेलू आगंतुकों का टोक्यो में आगमन होगा।

ओलंपिक अधिकारियों ने जापान के अन्य हिस्सों में दर्शकों की सीमित उपस्थिति की अनुमति देते हुए, टोक्यो क्षेत्र में ओलंपिक स्थानों पर दर्शकों की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

हालाँकि, होक्काइडो और फुकुशिमा ने घोषणा की कि उनके क्षेत्रों में ओलंपिक स्थानों पर दर्शकों की अनुमति नहीं होगी।

जापान के टीकाकरण कार्यक्रम में हालिया तेजी के बावजूद, केवल 16.8 प्रतिशत आबादी का ही पूरी तरह से टीकाकरण हो पाया है।

जापान में अब तक कोविड-19 के लगभग 8,12,000 मामले आए हैं और लगभग 15,000 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब