लाइव न्यूज़ :

सिएरा लियोन में तेल टैंकर में विस्फोट में 92 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 6, 2021 19:17 IST

Open in App

फ्रीटाउन (सिएरा लियोन), छह नवंबर (एपी) अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के निकट एक तेल टैंकर में विस्फोट में कम से कम 92 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग टैंकर से रिस रहा तेल भरने के लिए पहुंच गये थे। फ्रीटाउन के पूर्व में उपनगर वेलिंगटन में एक बस के टैंकर से टकराने के बाद शुक्रवार देर रात यह विस्फोट हुआ।

सघन निगरानी कक्ष के स्टाफ सदस्य फोदे मूसा के अनुसार, कनॉट अस्पताल के मुर्दाघर में शनिवार सुबह तक 92 शव लाए जाने की सूचना है। गंभीर रूप से झुलसे हुए लगभग 30 पीड़ितों के बचने की उम्मीद नहीं है।

घायल लोग जिनके कपड़े विस्फोट के बाद लगी आग में जल गए थे, वे स्ट्रेचर पर नग्न अवस्था में पड़े थे। यह तुरंत ज्ञात नहीं हो सका है कि झुलसने की वजह से कितने लोगों का इलाज चल रहा है क्योंकि मरीजों को महानगरीय क्षेत्र के अस्पतालों और क्लीनिकों में ले जाया गया।

विस्फोट के बाद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा प्राप्त वीडियो में रात को भीषण आग का गोला जलता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोग दर्द से कराह रहे थे।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र की जलवायु वार्ता में हिस्सा लेने के लिये स्कॉटलैंड में मौजूद राष्ट्रपति जूलियस माडा बायो ने इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जिन परिवारों ने अपनों को खोया है और जो लोग झुलस गए हैं, उनके साथ मेरी गहरी सहानुभूति है।’’

उपराष्ट्रपति मोहम्मद जुल्देह जलोह ने रातभर दो अस्पतालों का दौरा किया और कहा कि सिएरा लियोन की राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी और अन्य आपातकाल के मद्देनजर ‘‘अथक प्रयास’’ करेंगे।

उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर कहा, ‘‘हम सभी इस राष्ट्रीय त्रासदी से बहुत दुखी हैं, और यह वास्तव में हमारे देश के लिए एक कठिन समय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना