लाइव न्यूज़ :

इराक के अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से 92 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 23:56 IST

Open in App

नसिरिया, 13 जुलाई (एपी) इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल के कोरोना वायरस वार्ड में लगी आग में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 92 हो गयी है। यह देश में करीब तीन महीने में दूसरी इस तरह की त्रासदी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को नासिरिया शहर के अल-हुसैन टीचिंग हॉस्पिटल के कोरोना वायरस वार्ड में आग से सैकड़ों लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मुस्तफा अल काज़मी ने एक आपात बैठक बुलाई थी और दी कार प्रांत के स्वास्थ्य निदेशक, अस्पताल के निदेशक और शहर के नागरिक सुरक्षा प्रमुख को निलंबित करने और गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। सरकार ने घटना की जांच भी शुरू कर दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तबाही "सभी इराकियों की अंतरात्मा पर लगा गहरा घाव है। उधर मुकद्दस (पवित्र) शहर नजफ में मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

मरीजों के नाराज रिश्तेदार मंगलवार सुबह भी अपनों को तलाशते रहे। वार्ड में जले हुए कंबलों, मलबों और अवशेषों से पीड़ितों को तलाशा जा रहा है। रोते-बिलखते कई लोगों ने दी कार की प्रांतीय सरकार और बगदाद में संघीय सरकार दोनों पर कुप्रबंधन और लापरवाही का आरोप लगाया।

अहमद रेसन नाम के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आग धुएं के साथ शुरू हुई, लेकिन सब भाग रहे थे, कर्मी और यहां तक की पुलिस भी। उन्होंने कहा कि कुछ मिनट बाद एक विस्फोट हुआ और दमकल कर्मी एक घंटे बाद आए।

घटनास्थल पर मौजूद हैदर अल-असकरी ने कहा, ‘‘पूरे राज्य की प्रणाली ध्वस्त हो गई है और इसकी कीमत कौन अदा करता है? यहां अंदर मौजूद हम जैसे लोग।’’

रात भर चले अभियान में दमकल कर्मी और बचावकर्ता फ्लैशलाइट हाथों में पकड़े हुए थे और हल्की आग को बुझाने के लिए कंबलों का इस्तेमाल कर रहे थे।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन इस बारे में उन्होंने ब्योरा नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी। अस्पताल के इस वार्ड को तीन महीने पहले खोला गया था और इसमें 70 बिस्तरों की व्यवस्था थी।

इस साल इराक के अस्पताल में आग से कोरोना वायरस के मरीजों की मौत की यह दूसरी घटना है। अप्रैल में बगदाद के इब्न अल खतीब अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद फैली आग से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा