लाइव न्यूज़ :

World news: चाड में बोको हराम के जिहादियों ने किया हमला, जवान का मार्मिक ट्वीट- हमने 92 सैनिक और अधिकारी खो दिए

By भाषा | Updated: March 25, 2020 14:10 IST

हमला लेक चाड इलाके में बढ़ाई जा रही जिहादी मुहिम के तहत किया गया जहां कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया की सीमाएं मिलती हैं। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बताया कि बामो में रविवार रातभर हुए हमले में ‘‘ हमने हमारे 92 सैनिक और अधिकारी खो’’ दिए।

Open in App
ठळक मुद्देहमलास्थल के दौरे के बाद कहा, ‘‘ऐसा पहली बार है, जब हमने इतनी अधिक संख्या में अपने जवानों को खोया है।’’बामो में हुआ हमला कम से कम सात घंटे चला और मदद के लिए भेजी गई अतिरिक्त सेना को भी निशाना बनाया गया।

एन जमेनाः चाड में बोको हराम के जिहादियों के घातक हमले में देश के 92 सैनिकों की मौत हो गई। चाड के राष्ट्रपति इदरिस डेबी इंतो ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह हमला लेक चाड इलाके में बढ़ाई जा रही जिहादी मुहिम के तहत किया गया जहां कैमरून, चाड, नाइजर और नाइजीरिया की सीमाएं मिलती हैं। राष्ट्रपति ने मंगलवार को बताया कि बामो में रविवार रातभर हुए हमले में ‘‘ हमने हमारे 92 सैनिक और अधिकारी खो’’ दिए।

उन्होंने लाक प्रांत में हमलास्थल के दौरे के बाद कहा, ‘‘ऐसा पहली बार है, जब हमने इतनी अधिक संख्या में अपने जवानों को खोया है।’’ एक जवान ने ‘एएफपी’ को बताया कि बामो में हुआ हमला कम से कम सात घंटे चला और मदद के लिए भेजी गई अतिरिक्त सेना को भी निशाना बनाया गया।

उन्होंने बताया कि सेना के सशस्त्र वाहनों समेत 24 वाहन नष्ट हो गए हैं और बोको हराम सैन्य हथियारों को नौकाओं के जरिए साथ ले गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शत्रु ने इस क्षेत्र में हमारी सेना पर बड़ा हमला किया।’’ बोको हराम ने लेक चाड घाटी में हालिया महीनों में अपने हमले बढ़ा दिए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पूर्वोत्तर नाइजीरिया में बोको हराम के हमलों में 36,000 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लाख लोग विस्थापित हुए हैं। 

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रबोको हराम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल