लाइव न्यूज़ :

9/11 स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है: भारत

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:52 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 10 सितंबर अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की बरसी के मौके पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने कहा है कि वे आतंकवाद के सभी रूपों को रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर आज भी उतने ही एकजुट हैं जितने दो दशक पहले थे।

वहीं, भारत ने कहा कि 9/11 स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है।

पंद्रह सदस्य देशों वाली सुरक्षा परिषद ने हमलों की 20वीं बरसी पर बृहस्पतिवार को एक प्रेस बयान जारी किया, जिसमें याद किया गया कि परिषद ने दो दशक पहले हुए भयानक आतंकवादी हमलों की तुरंत निंदा की थी।

प्रेस बयान में कहा गया है, ''आज, सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने न्यूयॉर्क शहर में 11 सितंबर को हुए हमले के स्मारक और संग्रहालय की यात्रा के जरिये वर्षगांठ को चिह्नित किया। आतंकवाद के सभी रूपों के रोकने और उसका मुकाबला करने की अपनी प्रतिबद्धता के मामले में सुरक्षा परिषद के सदस्य आज भी उतने ही एकजुट हैं, जितने 20 साल पहले थे।''

सुरक्षा परिषद के 15 देशों के स्थायी प्रतिनिधियों ने नौ सितंबर को 9/11 स्मारक और संग्रहालय का दौरा किया था।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, “9/11 आतंकी हमले की 20वीं बरसी पर न्यूयॉर्क के ग्राउंड जीरो में उपस्थित होना वास्तव में एक रोमांचक अनुभव था। मैंने शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। स्मारक हमें आतंकवाद से लड़ने और इसे सही ठहराने के सभी प्रयासों का खंडन करने के सामूहिक संकल्प की याद दिलाता है।''

सुरक्षा परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने आतंकी हमलों में मारे गए 90 से अधिक देशों के 2,977 लोगों के सम्मान में स्मारक पर माल्यार्पण किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा