लाइव न्यूज़ :

9/11 आतंकवाद के निरंतर खतरे की याद दिलाता है : संधू

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:02 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि 11 सितंबर साफतौर पर आतंकवाद के निरंतर खतरे की याद दिलाता है और दुनिया को इस खतरे के खिलाफ एकजुट होना चाहिए। उन्होंने आतंकवादी हमलों के पीड़ितों को यहां 9/11 के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी।

संधू ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘आज न्यूयॉर्क में 9/11 स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नृशंस हमलों के सभी निर्दोष पीड़ितों को याद किया। बीस वर्ष हो चुके हैं, 9/11 साफतौर पर याद दिलाता है कि आतंकवाद का खतरा निरंतर बना हुआ है। दुनिया को इस खतरे के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए।’’

संधू, न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत रणधीर जायसवाल और भारतीय दूतावास और वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों के साथ, 9/11 स्मारक पर गए और उन स्मारक कुंडों (मेमोरियल पूल) पर श्रद्धांजलि अर्पित की जहां पर कभी नॉर्थ और साउथ टॉवर (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टॉवर) हुआ करते थे जिनसे अल-कायदा के आतंकवादियों ने अमेरिकन एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस के अपहृत विमानों को टकरा दिया था।

स्मारक कुंडों की कांस्य मुंडेर पर 2001 तथा 1993 के आतंकवादी हमलों में मारे गए 2,983 लोगों के नाम अंकित हैं। पीड़ितों की याद में यहां पर पुष्प और राष्ट्रीय ध्वज रखे गए।

हमलों में मारे गए भारतीय लोगों के नामों के पास तिरंगा रखा गया। 11 सितंबर, 2001 को हुए इन हमलों में भारत समेत 90 से अधिक देशों के करीब तीन हजार लोग मारे गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2014 में 9/11 स्मारक स्थल पर गए थे और आतंकवादी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी