लाइव न्यूज़ :

फेडरल रिजर्व की शक्तियों को लेकर मतभेद के कारण 900 अरब डॉलर की सहायता योजना लटकी

By भाषा | Updated: December 20, 2020 09:38 IST

Open in App

वाशिंगटन, 20 दिसंबर (एपी) फेडरल रिजर्व की आपातकालीन शक्तियों को लेकर मतभेद के कारण शनिवार को भी कोविड-19 की मार से उबरने के लिए 900 अरब डॉलर के आर्थिक राहत पैकेज को लेकर कोई समझौता नहीं किया जा सका।

सीनेटर पैट टूमी के फेडरल रिजर्व की शक्तियों को कम करने वाले एक प्रावधान के प्रस्ताव को लेकर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक नेताओं में सहमति नहीं बन पाई। रिपब्लिकन नेता टूमी की योजना का समर्थन कर रहे थे, जबकि डेमोक्रेटिक नेताओं ने इसका कड़ा विरोध किया।

भले ही किसी समझौते पर नहीं पहुंचा जा सका, लेकिन बातचीत के मार्ग अब भी खुले हैं। टूमी और सदन में अल्पमत के नेता चक शूमर ने इस मामले पर वार्ता की।

टूमी ने वार्ता के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हम एक समझौता कर लेंगे।’’

सीनेटर जॉन कॉर्निन ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वे वापस जाकर अपनी बात को लिखित में देने पर तैयार हो गए, ताकि हर कोई उसे पढ़ सके और पत्रों का आदान-प्रदान कर सके।’’

टूमी ने सदन में अपने विवादित प्रावधान के प्रस्ताव को सही ठहराते हुए कहा कि आपातकालीन शक्तियां इस बसंत में कोविड-19 महामारी को लेकर घबराहट चरम पर होने की स्थिति में पूंजीगत बाजार को स्थिर करने के लिए तैयार की गई थीं और वे इस महीने के अंत में समाप्त हो रही हैं। इस प्रावधान की भाषा अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के नेतृत्व वाले प्रशासन को इन आपात शक्तियों को पुन: प्रभाव में लाने से रोकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा