लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में 19 अप्रैल से 90 प्रतिशत वयस्क कोविड-19 टीकाकरण के लिए योग्य होंगे : बाइडन

By भाषा | Updated: March 30, 2021 13:49 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 30 मार्च अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने घोषणा की है कि अमेरिका में 19 अप्रैल से 90 प्रतिशत वयस्क कोविड-19 टीकाकरण के लिए योग्य होंगे और शेष 10 प्रतिशत एक मई तक इसके योग्य होंगे।

बाइडन की यह घोषणा शीर्ष विशेषज्ञ द्वारा देश पर ‘प्रलयकारी’ खतरा मंडराने की आशंका जताने के बीच आई है।

बाइडन ने एक बार फिर राज्य प्राधिकारियों से आह्वान किया कि वे सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनने को अनिवार्य बनाएं ताकि महामारी से लड़ा जा सके जो ‘एक ऐसे युद्ध के समान है जिसपर तुरंत जीत मिलती’ नजर नहीं आ रही है।

अमेरिकी राष्ट्रपति की टीकाकरण की समयसारिणी रोग नियंत्रण एवं निवारण केंद्र के निदेशक डॉ. रोशेल वालेंस्की की चेतावनी के एक दिन बाद आई है। वालेंस्की ने कहा था कि हम ‘प्रलय के मुहाने’ पर हैं क्योंकि पूरे अमेरिका में कोरोना वायरयस संक्रमितों एवं अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

अमेरिका में पिछले सप्ताह रोजाना करीब 60 हजार नए मरीज आए और कुल मरीजों की संख्या में सात प्रतिशत की वृद्धि हुई। जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में अबतक 3,03,31,000 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जबकि 5.50 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि बाइडन प्रशासन में टीकाकरण अभूतपूर्व तरीके से तेजी से चल रहा है। इस प्रशासन में टीके की 10 करोड़ खुराकें 60 दिन से भी कम समय में दी गईं और अब वह मात्र 40 दिन में 10 करोड़ खुराक देने की ओर अग्रसर है।

बाइडन ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से सोमवार को कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आज से महज तीन हफ्ते बाद यानी 19 अप्रैल तक अमेरिका में 90 प्रतिशत वयस्क टीकाकरण के लिए योग्य होंगे क्योंकि हमारे पास टीके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अधिकतर वयस्कों को एक मई तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आप 19 अप्रैल से ही टीकाकरण के लिए योग्य होंगे। अंतिम चरण में बचे 10 प्रतिशत वयस्क भी एक मई तक टीकाकरण के लिए योग्य होंगे।’’

बाइडन ने कहा, ‘‘हमारी कोशिशों के कारण अमेरिकियों को 19 अप्रैल से अपने घर के पांच मील के दायरे में ही टीकाकरण की सुविधा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात