लाइव न्यूज़ :

बगदाद में कोविड-19 मरीजों का इलाज कर रहे अस्पताल में आग लगने से 82 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 25, 2021 15:54 IST

Open in App

बगदाद, 25 अप्रैल (एपी) इराक की राजधानी बगदाद में कोरोना वायरस के मरीजों का इलाज कर रहे एक अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से आग लगने के कारण शनिवार देर रात 82 लोगों की मौत हो गई और 110 अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और ‘इब्न अल-खातिब अस्पताल’ से मरीजों को बाहर निकाला।

इस अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै ने कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं।’’

इराक के आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि 82 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 110 लोग घायल हुए हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कादिमी ने बगदाद स्वास्थ्य विभाग में अल-रुसफा क्षेत्र के लिए नियुक्त महनिदेशक को हटा दिया है। इसी इलाके में यह अस्पताल है।

उन्होंने अस्पताल के निदेशक को भी उनके पद से हटा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक आग की घटना के बाद प्रधानमंत्री ने बगदाद ऑपरेशन कमान में आपात बैठक बुलाई जिसमें इराकी सुरक्षा अधिकारियों ने समन्वय किया।

बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह लापरवाही की वजह से हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे मामलों में लापरवाही गलती नहीं हो सकती, बल्कि अपराध है जिसके लिए सभी पक्ष जिम्मेदार हैं।’’

प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से 24 घंटे में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।

इराक में संयुक्त राष्ट्र की दूत जेनिन हेनिस प्लेसकार्ट ने घटना पर दुख व्यक्त किया और अस्पतालों में अधिक सुरक्षा उपाय करने का आह्वान किया।

ऐसा बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में कम से कम एक ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी।

इराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं। सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा