लाइव न्यूज़ :

अलास्का में 8.2 की तीव्रता का भूकंप आया

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:04 IST

Open in App

पेरीविले (अमेरिका), 29 जुलाई (एपी) अलास्का प्रायद्वीप पर 8.2 की तीव्रता का भूकंप आया। भूंकप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई , जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।

लोगों ने कहा है कि भूकंप के कारण उनकी संपत्तियों को मामूली नुकसान हुआ है लेकिन अधिकारियों ने कहा कि सूरज निकलने के बाद ही असल स्थिति का पता चलेगा।

राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने बृहस्पतिवार तड़के सुनामी की चेतावनी रद्द कर दी क्योंकि ओल्ड हार्बर में सिर्फ आधे फुट की सबसे ऊंची लहर उठी। हवाई के लिए भी जारी सुनामी की चेतावनी को रद्द कर दिया गया है और अधिकारियों ने कहा कि गुआम और अमेरिकन समोआ या राष्ट्रमंडल के उत्तरी मरियाना द्वीप समूह को कई खतरा नहीं है।

वहीं, अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि बुधवार रात करीब सवा आठ बजे आए भूकंप की तीव्रता 8.2 थी और इसका केन्द्र समुद्र की सतह से करीब 29 मील की गहराई पर था।

भूकंप से दहशत में आए किंग कोव क्षेत्र के 400 लोगों ने एक स्कूल के जिम में पनाह ली। स्कूल के प्रधानाचार्य पॉल बेरकर ने ‘एंगकरज’ अखबार से कहा , “ हम भूकंपों के अभ्यस्त हैं क्योंकि इस क्षेत्र में इस तरह के भूकंप आना और सुनामी के सायरन बजना आम सी बात है।”

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने कहा कि इलाके में पहले भूकंप के आने के एक करीब एक घंटे के अंदर भूकंप बाद के कई झटके महसूस किए गए हैं जिनमें से कुछ की तीव्रता 6.2 और 5.6 थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल