लाइव न्यूज़ :

स्पेन के ला पाल्मा ज्वालामुखी से लावा निकलने पर 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा

By भाषा | Updated: October 13, 2021 17:59 IST

Open in App

एरीडेन (स्पेन), 13 अक्टूबर (एपी) स्पेन के केनेरी द्वीप पर ला पाल्मा ज्वालामुखी में हाल में विस्फोट होने के बाद लावे का प्रवाह नयी दिशा में होना शुरू हो गया है, जिससे अटलांटिक महासागर की ओर अन्य इलाकों को भी खतरा पैदा हो गया है।

ज्वालामुखी से निकल रहे लावे के नयी दिशा में फैलने और उसके संभावित मार्ग में द्वीप के निवासियों के घर पड़ने की आशंका के मद्देनजर अधिकारियों ने तटीय शहर लोस लियानोस डे एरीडेन के एक हिस्से से करीब 800 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का मंगलवार को आदेश दिया था।

ज्वालामुखी में 19 सितंबर को शुरूआती विस्फोट होने के बाद करीब 6,000 लोगों को कुछ ही घंटों के अंदर क्षेत्र से हटा दिया गया था।

मंगलवार को ज्वालामुखी वैज्ञानिकों ने अधिकारियों को सलाह दी कि लावे का एक नया प्रवाह पहले खाली कराये गये क्षेत्र के बाहरी इलाके के निर्जन इलाके की ओर बढ़ रहा है।

एरीडेन की मेयर मारिया गार्सिया ने स्पेनिश सरकारी प्रसारक टीवीई को बताया कि पड़ोस का एक हिस्सा पहले ही खाली कराया जा चुका है, लेकिन नये सिरे से लावा निकलने के चलते इस क्षेत्र को भी खाली कराना आवश्यक था।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज बुधवार को द्वीप का दौरा करेंगे, जो ज्वालामुखी विस्फोट के बाद से उनकी चौथी यात्रा होगी।

लावे से 1,400 से अधिक मकान नष्ट हो गये हैं। हालांकि, इससे किसी की जान नहीं गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला