लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच झड़प में आठ की मौत, 37 घायल

By भाषा | Updated: November 30, 2020 13:18 IST

Open in App

कोलंबो, 30 नवंबर श्रीलंका की राजधानी के बाहरी क्षेत्र में स्थित एक जेल में रविवार को कैदियों और जेल अधिकारियों के बीच तब संघर्ष शुरू हो गया जब कुछ कैदियों ने दरवाजे को बलपूर्वक खोलकर वहां से भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इस झड़प में कम से कम आठ कैदियों की मौत हो गई तथा 37 अन्य घायल हो गए।

पुलिस प्रवक्ता अजीत रोहाना ने सोमवार को बताया कि कोलंबो से करीब 15 किमी दूर स्थित महारा जेल में कैदियों ने दंगा किया और हालात को काबू में करने के लिए जेल अधिकारियों को कदम उठाने पड़े।

दरअसल श्रीलंका की क्षमता से अधिक भरी जेलों के कैदियों में कोरोना वायरस महामारी के मद्देजनर असंतोष बढ़ रहा है। जेलों में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं जिनके कारण कई जेलों में कैदियों ने हाल के हफ्तों में प्रदर्शन किए हैं।

रोहाना ने बताया कि इस घटना में दो जेलर समेत कम से कम 37 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नजदीक के रागामा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जेल अधिकारियों ने बताया कि कैदियों ने दंगा करते वक्त रसोईघर और रिकॉर्ड रूम में आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि कैदी किसी अन्य जेल में भेजने की मांग कर रहे थे क्योंकि महारा जेल में 175 कैदी कोविड-19 से पीड़ित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?