लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप पर 8.2 तीव्रता का भीषण भूकंप, हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 29, 2021 15:46 IST

अलास्का के पेरीविले से 56 मील (91 किलोमीटर) पूर्व-दक्षिणपूर्व में महसूस किए गए, जिसका केन्द्र समुद्र की सतह से करीब 29 मील की गहराई पर था।

Open in App
ठळक मुद्देएक घंटे के भीतर ही 6.2 और 5.6 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके इसी इलाके में महसूस किए गए।केन्द्र से दूर स्थित तटीय क्षेत्रों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है।भूकंप के केन्द्र के क्षेत्र में लगभग सभी ने व्यापक रूप से भूकंप महसूस किया होगा।

पेरीविलेः अलास्का प्रायद्वीप पर 8.2 की तीव्रता के भूकंप के बाद हवाई के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। ‘होनोलूलू स्टार एडवरटाइज़र’ के अनुसार, प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने भूकंप की तीव्रता 8.1 बताते हुए कहा कि ‘‘ हवाई में सुनामी के खतरे का पता लगाने के लिए जांच जारी है।’’

वहीं, ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे आए भूकंप की तीव्रता 8.2 थी और इसके झटके अलास्का के पेरीविले से 56 मील (91 किलोमीटर) पूर्व-दक्षिणपूर्व में महसूस किए गए, जिसका केन्द्र समुद्र की सतह से करीब 29 मील की गहराई पर था। पहले झटके के एक घंटे के भीतर ही 6.2 और 5.6 की तीव्रता के दो भूकंप के झटके इसी इलाके में महसूस किए गए।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केन्द्र (पीटीडब्ल्यूसी) ने एक नोटिस जारी कर बताया कि गुआम और अमेरिकन समोआ के लिए संभावित खतरे की अब भी जांच चल रही है। पीटीडब्ल्यूसी ने कहा, ‘‘ सभी मौजूदा जानकारी के आधार पर इस भूकंप से सुनामी आने की आशंका है और यह उसके केन्द्र से दूर स्थित तटीय क्षेत्रों के लिए भी विनाशकारी हो सकता है।’’

प्रारंभिक भूकंपीय आंकड़ों के आधार पर, भूकंप के केन्द्र के क्षेत्र में लगभग सभी ने व्यापक रूप से भूकंप महसूस किया होगा। इससे हल्की से मध्यम क्षति हो सकती है। शायद पेरीविले, चिग्निक झील और सैंडपॉइंट में भी मध्यम झटके महसूस किए गए। 

टॅग्स :भूकंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा