लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे : संरा एजेंसी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 08:36 IST2021-11-21T08:36:14+5:302021-11-21T08:36:14+5:30

75 refugees drown in Mediterranean off Libyan coast: UN agency | लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे : संरा एजेंसी

लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में 75 शरणार्थी डूबे : संरा एजेंसी

रोम, 21 नवंबर (एपी) संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में नौका से इटली पहुंचने की कोशिश में 75 शरणार्थी उत्तरी लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में डूब गए।

‘इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन’ ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उसने बताया कि 15 लोगों को मछुआरों ने बचा लिया और उन्हें उत्तरपश्चिमी लीबिया में जुवारा बंदरगाह तक लाया गया। उसने अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है।

इस बीच, इटली के तटरक्षक बल ने शनिवार को नौकाओं पर सवार 420 से अधिक शरणार्थियों को भूमध्यसागर में खराब मौसम के बीच बचाया, इनमें दर्जनों नाबालिग भी शामिल रहे।

तटरक्षक बल ने एक वक्तव्य में कहा कि उसकी एक मोटर चालित नौका से 70 शरणार्थियों को सिसिली के दक्षिण में इटली के लैम्पेदुसा द्वीप सुरक्षित लाया गया।

इस बीच, तटरक्षक बल का एक अन्य जहाज 350 से अधिक शरणार्थियों को लेकर शनिवार शाम को सिसिली में पोर्तो एम्पेदोस्ली बंदरगाह की ओर रवाना हुआ। इन शरणार्थियों में 40 से अधिक नाबालिग भी शामिल हैं। उन्हें सिसिलियन तट से 115 किलोमीटर दूर मछली पकड़ने वाली एक नौका से सुरक्षित बचाया गया।

तटरक्षक बल ने बताया कि मछली पकड़ने वाली नौका ‘‘समुद्र में खराब मौसम और क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के कारण खतरे में थी।’’

बयान में बड़ी संख्या में शरणार्थियों को बचाए जाने को ‘‘जटिल’’ बताया गया। इसमें कहा गया है कि बचाव अभियान के दौरान ‘‘हवा के असर को खत्म करने के लिए’’ चार मालवाहक जहाजों को काम में लगाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 75 refugees drown in Mediterranean off Libyan coast: UN agency

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे