लाइव न्यूज़ :

उत्तरी पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका

By भाषा | Updated: November 28, 2021 21:44 IST

Open in App

लीमा, 28 नवंबर (एपी) उत्तरी पेरू में रविवार की सुबह 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 52 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया, जिससे कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और मलबे के कारण कई सड़कें बाधित हुईं।

भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी हालांकि, इसकी गहराई करीब 112 किलोमीटर होने के कारण अधिक नुकसान की आशंका नहीं है। भूकंप का केंद्र पेरू के तटीय शहर बैरंका से 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।

महापौर वाल्टर कलकुई ने पेरू के आरपीपी रेडियो से कहा कि अमेजन प्रांत के ला-जाल्का जिले में स्थित चार सदी पुराने संरक्षित गिरजाघर का कुछ हिस्सा ढह गया जिसमें दबने के कारण तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए।

पेरू के अमेजन और कजामार्का प्रांत में इमारतों के ढहने से सड़कों पर मलबे के कारण कई राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुई। भूकंप का झटका राजधानी लीमा में भी महसूस किया गया, जहां कुछ लोग दहशत के कारण घरों से बाहर निकल आए।

भूकंप के कारण दक्षिण में स्थित इक्वाडोर के एक गिरजाघर को भी आंशिक क्षति पहुंची।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक