उत्तरी पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:14 IST2021-11-28T19:14:12+5:302021-11-28T19:14:12+5:30

7.5 magnitude earthquake hits northern Peru | उत्तरी पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका

उत्तरी पेरू में 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका

लीमा, 28 नवंबर (एपी) उत्तरी पेरू में रविवार की सुबह 7.5 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने यह जानकारी दी।

स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह पांच बजकर 52 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी हालांकि, इसकी गहराई करीब 112 किलोमीटर होने के कारण अधिक नुकसान की आशंका नहीं है। भूकंप का केंद्र पेरू के तटीय शहर बैरंका से 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी पेरू में आए भूकंप के चलते चार सदी पुराने संरक्षित गिरजाघर का 14 मीटर ऊंचा टावर ढह गया। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में ऐतिहासिक टावर लगभग पूरी तरह ध्वस्त दिखाई पड़ रहा है और इसका काफी कम हिस्सा बच सका। हालांकि, परिसर के अन्य हिस्सों को नुकसान नहीं पहुंचा।

सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में दक्षिण में स्थित इक्वाडोर समेत अन्य स्थानों पर भी नुकसान दिखाई पड़ा। भूकंप का झटका कोलंबिया में भी महसूस किया गया।

हालांकि, पेरू में रक्षा मंत्रालय के राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संस्थान ने भूकंप के कारण कहीं भी नुकसान या किसी के हताहत होने के संबंध में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 7.5 magnitude earthquake hits northern Peru

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे