इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सूनामी का अलर्ट जारी
By भाषा | Updated: December 14, 2021 09:57 IST2021-12-14T09:57:40+5:302021-12-14T09:57:40+5:30

इंडोनेशिया में समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप आया, सूनामी का अलर्ट जारी
जकार्ता, 14 दिसंबर (एपी) इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास समुद्र में 7.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया, जिसके बाद मौसम विज्ञान एजेंसी ने संभावित सुनामी का अलर्ट जारी किया है।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के मुताबिक मंगलवार को आए भूकंप का केंद्र समुद्र में 18.5 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थान मउमेरे शहर से करीब 112 किलोमीटर दूर है। ईस्ट नुसा टेंग्गारा सूबे में मउमेरे दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
भूकंप से जानमाल की क्षति की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।