लाइव न्यूज़ :

72 फीसदी अमेरिकियों को जेलेंस्की पर भरोसा, पुतिन 6 प्रतिशत के सर्वकालिक निचले स्तर पर: सर्वे

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 31, 2022 13:03 IST

सर्वेक्षण में कहा गया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने के लिए अमेरिकी जनता से अत्यधिक सकारात्मक रेटिंग प्राप्त की है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकियों के विशाल बहुमत (92 प्रतिशत) को पुतिन के विश्व मामलों को संभालने में बहुत कम या कोई भरोसा नहीं है।यह सर्वेक्षण 3,581 अमेरिकी वयस्कों पर किया गया था।

नई दिल्ली: प्यू रिसर्च के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, दस अमेरिकियों में से सात या 72 प्रतिशत को "किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय नेता की तुलना में जेलेंस्की में बहुत अधिक या कुछ विश्वास है" जबकि केवल छह प्रतिशत को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर भरोसा था। 

सर्वेक्षण में कहा गया, "यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अंतरराष्ट्रीय मामलों को संभालने के लिए अमेरिकी जनता से अत्यधिक सकारात्मक रेटिंग प्राप्त की है। लगभग सात-दस अमेरिकियों (72 प्रतिशत) का जेलेंस्की में बहुत अधिक या कुछ विश्वास है, जो किसी भी अन्य अंतरराष्ट्रीय नेता की तुलना में अधिक है।" दूसरी ओर यूक्रेन पर आक्रमण करने के अपने निर्णय के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने केवल छह प्रतिशत अमेरिकियों का विश्वास हासिल किया है- लगभग दो दशक पहले के सर्वेक्षणों में अब तक का सबसे निचला स्तर। 

अमेरिकियों के विशाल बहुमत (92 प्रतिशत) को पुतिन के विश्व मामलों को संभालने में बहुत कम या कोई भरोसा नहीं है, जिसमें 77 फीसदी शामिल हैं जिनको तो उनपर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।  सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि आधे से अधिक अमेरिकियों को यूरोप के दो सबसे प्रमुख नेताओं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (55 प्रतिशत) और नए जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ (53 प्रतिशत) पर भरोसा है। यह सर्वेक्षण 3,581 अमेरिकी वयस्कों पर किया गया था।

टॅग्स :वोलोदिमीर जेलेंस्कीव्लादिमीर पुतिनरूस-यूक्रेन विवादअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल