लाइव न्यूज़ :

खबरें विदेश कीः सोमालिया और सीरिया में हवाई हमलों में 72 लड़ाके मारे गए, बोलीविया में भीषण हादसा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 20, 2019 05:40 IST

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक शनिवार के इस हमले में आईएस के कम से कम 20 लड़ाके मारे गए।

Open in App

सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में अल शबाब के 52 लड़ाके मारे गए। अमेरिकी सेना ने कहा है कि उसने सोमालिया में एक हवाई हमला किया जिसमें आतंकवादी संगठन अल शबाब के 52 लड़ाके मारे गए हैं।

अमेरिका ने यह हमला सोमालिया के बलों पर किए गए हमले के जवाब में किया। अमेरिका अफ्रीका कमान की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि हवाई हमला शनिवार को मध्य जुबा क्षेत्र के जिबिन में किया गया।

पूर्वी सीरिया में इराकी हवाई हमले में 20 लड़ाके मारे गए

पूर्वी सीरिया में शनिवार को हुए इराकी हवाई हमलों में इस्लामिक स्टेट के कम से कम 20 जिहादी मारे गये। इसके एक दिन पहले ही अमेरिका नीत गठबंधन ने भी हवाई हमले किए थे।

सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक शनिवार के इस हमले में आईएस के कम से कम 20 लड़ाके मारे गए। इराकी सेना या अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कोई टिप्पणी नहीं की है।

बोलीविया में सड़क दुर्घटना में 22 की मौत, 37 घायल

बोलीविया में दो बसों की सीधी टक्कर में कम से कम 22 लोग मारे गए और 37 घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार को चलापाता शहर की ओर जाने वाली सड़क पर हुई। 

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना एक वाहन के तेजगति में होने के कारण हुई।

टॅग्स :अमेरिकाइराक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल