लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में भारतीय मूल के 7,000 लोग पकड़े गए, 272 महिलाएं व 591 नाबालिग शामिल

By भाषा | Updated: February 21, 2020 00:46 IST

उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने कहा, यह बहुत चिंता की बात है कि अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय अमेरिकी सीमा पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नाबालिगों को पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2017 में 4,620 भारतीयों को पकड़ा गया था। वर्ष 2014 में 1,663, वर्ष 2015 में 3,091 और वर्ष 2016 में 3,544 लोगों को पकड़ा गया।

अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करने के आरोप में 2019 में भारतीय मूल के 7,720 लोगों को पकड़ा गया। इनमें से 272 महिलाएं और 591 नाबालिग थे। आधिकारिक आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ है। उत्तरी अमेरिका पंजाबी एसोसिएशन (एनएपीए) के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्तीय वर्ष 2019 (अक्टूबर 2018 -सितंबर 2019) के दौरान 8,51,508 लोगों को पकड़ा गया।

पूर्व के वित्तीय वर्ष की तुलना में इसमें 115 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और 12 साल में यह सर्वाधिक है। एनएपीए ने सूचना की स्वतंत्रता कानून के जरिए उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर बताया है कि अमेरिकी सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने वित्त वर्ष 2019 में 272 महिलाओं और 591 नाबालिगों सहित भारतीय मूल के 7720 लोगों को पकड़ा।

वर्ष 2017 में 4,620 भारतीयों को पकड़ा गया। वर्ष 2014 में 1,663, वर्ष 2015 में 3,091 और वर्ष 2016 में 3,544 लोगों को पकड़ा गया। चहल ने कहा, ‘‘यह बहुत चिंता की बात है कि अमेरिका में अवैध तरीके से प्रवेश करते समय अमेरिकी सीमा पर बड़ी संख्या में भारतीय मूल के नाबालिगों को पकड़ा गया। ’’ 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल