लाइव न्यूज़ :

डेनियल प्रूड मौत मामलाः रोचेस्टर की मेयर ने सात पुलिस अधिकारियों को किया सस्पेंड

By भाषा | Updated: September 4, 2020 11:24 IST

वॉरेन ने कहा कि अनुबंध नियमों की वजह से इन सात अधिकारियों को अब भी वेतन दिया जाएगा। वॉरेन ने हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी कि सिंगलेटरी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअश्वेत व्यक्ति डेनियल प्रूड की मौत के मामले में रोचेस्टर की मेयर ने सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।डेनियल प्रूड (41) की मौत 30 मार्च को दम घुटने से हो गई थी।

रोचेस्टर: अश्वेत व्यक्ति डेनियल प्रूड की मौत के मामले में रोचेस्टर की मेयर ने सात पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डेनियल प्रूड (41) की मौत 30 मार्च को दम घुटने से हो गई थी। पुलिस के ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज सामने आने के बाद बुधवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

वीडियो में दिख रहा है, कुछ पुलिस अधिकारियों ने उसके चेहरे को ढंक दिया और फिर करीब दो मिनट तक उसका मुंह फुटपाथ पर दबाए रखा था, इस दौरान उसकी सांसें बंद हो गई थीं। रोचेस्टर की मेयर लवली वॉरेन ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में इन अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की।

वॉरेन ने कहा, ‘‘ डेनियल प्रूड पुलिस विभाग, हमारी मानसिक देखभाल प्रणाली, हमारे समाज की वजह से हार गए और मैंने उन्हें विफल कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें चार अगस्त को ही मामले की जानकारी मिली और पुलिस प्रमुख ला रोन सिंगलेटरी ने शुरुआत में कहा था कि प्रूड की मौत मादक पदार्थ के अत्यधिक सेवन करने की वजह से हुई, लेकिन ‘बॉडी कैमरा’ की फुटेज में जो दिखा वह इससे बिल्कुल अलग है।

वॉरेन ने कहा कि अनुबंध नियमों की वजह से इन सात अधिकारियों को अब भी वेतन दिया जाएगा। वॉरेन ने हालांकि इसकी जानकारी नहीं दी कि सिंगलेटरी के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल