लाइव न्यूज़ :

इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में 7 लोगों की हुई मौत-62 लापता, आपदा के कारण करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 12:57 IST

इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय के अनुसार, यह आपदा रविवार रात करीब 10 बजे आया था। ऐसे में इस आपदे के कारण इसमें फंसे 30 लोगों को सुरक्षापूर्वक बाहर निकाला गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइक्वाडोर में हुए भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई है।पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मरने की खबर दी थी जिसे बाद में राष्ट्रपति ने सात लोगों की पुष्टी की है। यही नहीं इस आपदा के कारण 62 लापता है और करीब 500 लोग और 163 मकान प्रभावित हैं।

एलौसी: मध्य इक्वाडोर में हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई मकान जमींदोज़ हो गए हैं। बता दें कि इस भूस्खलन में पहले अधिकारियों ने 16 लोगों की मौत होने की जानकारी दी थी लेकिन राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। 

प्रभावित इलाके का राष्ट्रपति ने किया दौरा

राष्ट्रपति गुइलेरमो लासो ने सोमवार रात को राजधानी क्विटो से करीब 137 मील दक्षिण में स्थित एलौसी में घटनास्थल का दौरा किया है। यही नहीं अधिकारियों ने 62 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। इक्वाडोर के जोखिम प्रबंधन सचिवालय ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे पर्वत की ओर की जमीन धंसने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया है। 

उसने बताया कि 23 लोग घायल हो गए हैं। सचिवालय ने बताया कि इस आपदा की वजह से करीब 500 लोग और 163 मकान भी प्रभावित हुए हैं। 

इससे पहले भूकंप में 14 लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले दक्षिणी इक्वाडोर में आए शक्तिशाली भूकंप के कारण कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के कारण कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें बचाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया था। ‘यूएस जियोलॉजिकल सर्वे’ ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई थी और इसका केंद्र इक्वाडोर के दूसरे सबसे बड़े शहर गुआयाक्विल से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण में था। 

प्राधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण इक्वाडोर में 14 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि 126 अन्य लोग घायल हुए हैं। इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुलेरमो लासो ने संवाददाताओं से कहा कि भूंकप के कारण लोगों में ‘‘निश्चित ही दहशत फैल गई।’’ लासो के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि भूकंप के कारण जान गंवाने वाले लोगों में से 12 की तटीय राज्य एल ओरो में और दो की पर्वतीय राज्य अजुए में मौत हुई है। 

ऐसे ही भूकंप के कारण 2016 में 600 लोगों की हुई थी मौत

इक्वाडोर की आपदा मोचन एजेंसी के मुताबिक एल ओरो में कई लोग मलबे के नीचे फंसे थे। मचाला में दोमंजिला इमारत के गिर जाने से कई लोग मलबे में दब गए थे। एजेंसी ने कहा था कि दमकलकर्मी लोगों को बचाने के अभियान में जुटे हैं जबकि राष्ट्रीय पुलिस नुकसान का आकलन कर रही है। ऐसे में देश में कई स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूल की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था। आपको बता दें कि इक्वाडोर भूकंप संभावित क्षेत्र में स्थित है। इक्वाडोर के प्रशांत तट के उत्तर में आये भूकंप से वर्ष 2016 में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :भूस्खलनUSAसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा