लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 66 मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 22:25 IST

Open in App

(अनीसुर रहमान)

ढाका, छह अप्रैल बांग्लादेश में मंगलवार को कोविड-19 से 66 लोगों की मौत हो गयी जो अब तक एक दिन में इस बीमारी से सर्वाधिक मौत है । इसी दौरान देश में 7213 नये मामले सामने आये जो एक दिन का इस संक्रमण का सर्वाधिक आंकड़ा है।

स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय (डीजीएचएस) ने कहा, ‘‘ संक्रमण का आंकड़ा 6,51,652 तक चला गया क्योंकि पिछले 24 घंटे में 7213 नये मामलों की पुष्टि हुई है....इसी दौरान 66 लोग कोविड-19 के कारण मर गये। ’’

आंकड़ों के अनुसार अकेले ढाका में 55 मरीजों की जान गयी । जिन लोगों की जान गयी उनमें 39 पुरूष और 27 महिलाएं थीं।

डीजीएचएस ने बताया कि पिछले 24 घंटे में नमूनों की जांच की गयी जिनमें 21.02 प्रतिशत संक्रमित पाये गये।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्त ने कहा कि ये आंकड़े पिछले साल आठ मार्च को कोरोना वायरस के फैलना शुरू होने के साथ मृत्यु और नये मामले की दृष्टि से सर्वाधिक हैं और देश में अस्पतालों की क्षमता से चीजें बाहर चली गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!