लाइव न्यूज़ :

रूस में कोरोना वायरस से 652 और मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: June 29, 2021 16:31 IST

Open in App

मास्को, 29 जून (एपी) रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को 652 और मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस में गत बृहस्पतिवार से कोरोना वायरस संक्रमण के प्रतिदिन 20 हजार से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं और लगभग 600 मौतें हो रही है। मंगलवार को संक्रमण के 20,616 नए मामले दर्ज किये गये।

रूसी अधिकारियों ने जून की शुरुआत में मामलों में वृद्धि के लिए आवश्यक सावधानी बरतने के प्रति रूसी लोगों के ढीले रवैये, अधिक संक्रामक स्वरूपों के बढ़ते प्रसार और टीकाकरण की कम दर को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि, रूस कोरोना वायरस टीके की सबसे पहले घोषणा करने वाले देशों में से एक था, लेकिन यहां केवल लगभग 14 प्रतिशत आबादी को टीके की कम से कम एक खुराक मिली है।

रूस के कोरोना वायरस कार्यबल ने देश में इस महामारी के लगभग 55 लाख मामलों की पुष्टि की है, जबकि मृतकों की संख्या 1,34,545 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?