लाइव न्यूज़ :

ताइवान में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया,एक महिला घायल

By भाषा | Updated: October 24, 2021 22:47 IST

Open in App

ताइपे, 24 अक्टूबर (एपी) ताइवान की राजधानी ताइपे में रविवार को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे गिरी चट्टानों की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, अबतक किसी की मौत की खबर नहीं है।

केंद्रीय मौसम ब्यूरो के अनुसार भूकंप दोपहर एक बजकर 11 मिनट (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह पांच बजकर 11 मिनट) पर आया और इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी तट के पास ताइपे से करीब 35 किलोमीटर (22 मील) दूर यिलान शहर के पास था। ब्यूरो ने बताया कि भूकंप की पहली घटना के कुछ सेकंड बाद 5.4 तीव्रता का भूकंप का एक और झटका आया। ताइपे मेट्रो प्रणाली ने अस्थायी रूप से सेवा निलंबित कर दी है।

सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि दक्षिण यिलान के हुआलियन काउन्टी स्थित तारोको पार्क में चट्टान गिरने से एक महिला घायल हो गई। चट्टान गिरने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक