पाकिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: February 12, 2021 23:58 IST2021-02-12T23:58:33+5:302021-02-12T23:58:33+5:30

6.4 magnitude earthquake in Pakistan | पाकिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप

इस्लामाबाद, 12 फरवरी पाकिस्तान में शुक्रवार रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

देश के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान निगरानी केंद्र के मुताबिक भूकंप ताजिकिस्तान में 80 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

राजधानी इस्लामाबाद समेत खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया।

देश में 2005 में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। तब 73,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6.4 magnitude earthquake in Pakistan

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे