लाइव न्यूज़ :

इराक के अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से 64 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 16:18 IST

Open in App

बगदाद, 13 जुलाई (एपी) इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल में मंगलवार को आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 64 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के अल-हुसैन टीचिंग हॉस्पिटल के कोरोना वायरस वार्ड में आग से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

मरीजों के नाराज रिश्तेदार मंगलवार सुबह भी अपनों की सुराग तलाशते रहे। वार्ड में जले हुए कंबलों, मलबों और अवशेषों से पीड़ितों को तलाशा जा रहा है। वार्ड से एक महिला का पूरी से झुलसा हुआ अवशेष मिला है। रोते-बलिखते कई लोगों ने दी कार की प्रांतीय सरकार और बगदाद में संघीय सरकार दोनों पर कुप्रबंधन और लापरवाही का आरोप लगाया।

घटनास्थल पर मौजूद हेदर अल-असकरी ने कहा, ‘‘पूरे राज्य की प्रणाली ध्वस्त हो गई है और इसकी कीमत कौन अदा करता है? यहां अंदर मौजूद हम जैसे लोग।’’

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन इस बारे में उन्होंने ब्योरा नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी। अस्पताल के इस वार्ड को तीन महीने पहले खोला गया था और इसमें 70 बिस्तरों की व्यवस्था थी।

आग की घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने आपात बैठक की अध्यक्षता की और दी कार प्रांत में स्वास्थ्य निदेशक के साथ अस्पताल के निदेशक और शहर के नागरिक रक्षा निदेशक के निलंबन और गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह अस्पताल इसी प्रांत में स्थित है। सरकार ने घटना की जांच का भी आदेश दिया है।

इस साल इराक के अस्पताल में आग से कोरोना वायरस के मरीजों की मौत की यह दूसरी घटना है। अप्रैल में बगदाद के इब्न अल खतीब अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद फैली आग से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें