क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 30, 2020 01:27 IST2020-12-30T01:27:25+5:302020-12-30T01:27:25+5:30

6.3 magnitude earthquake in Croatia, six dead | क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

क्रोएशिया में 6.3 तीव्रता का भूकंप, छह लोगों की मौत

जगरेब (क्रोएशिया), 29 दिसंबर (एपी) क्रोएशिया में मंगलवार को भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। राजधानी के दक्षिण-पूर्व के इलाके में कई मकानों को नुकसान हुआ और कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी।

यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि क्रोएशिया की राजधानी जगरेब से 46 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया।

अधिकारियों ने बताया कि भूंकप के कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कई इलाकों में भूकंप के कारण व्यापक नुकसान हुआ है। कुछ मकान जमींदोज हो गए तो कुछ कुछ इमारतों की दीवारों, छतों में दरारें आ गयी। इसी इलाके में सोमवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 6.3 magnitude earthquake in Croatia, six dead

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे