लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में सीमा पर अलग हुए 628 बच्चों को है अपने परिवार से मिलने का इंतजार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 10:50 IST

Open in App

सैन डिएगो (अमेरिका), तीन दिसंबर (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के शुरुआती वर्ष में सीमा पर अपने माता-पिता से अलग हुए 628 बच्चों को अब भी अपने परिवार से मिलने का इंतजार है।

बुधवार को अदालत में दाखिल की गई याचिका में यह जानकारी दी गई। अदालत द्वरा गठित कमेटी बच्चों के अभिभावकों का पता नहीं लगा पाई है।

माना जाता है कि 333 बच्चों के अभिभावक अमेरिका में ही हैं जबकि 295 बच्चों के माता-पिता अमेरिका से कहीं बाहर हैं। कमेटी को 628 में से 168 बच्चों के परिवार के सदस्यों की जानकारी मिल गयी है लेकिन अब तक उनके अभिभावकों का पता नहीं लगाया जा सका है।

अवैध तरीके से सीमा पार कर देश में दाखिल होने को लेकर सख्त कार्रवाई की नीति लागू किए जाने के बाद से हजारों परिवारों पर मुकदमा चलाया गया। न्याय विभाग और परिवार कल्याण विभाग के अटॉर्नी द्वारा दाखिल रिपोर्ट में कहा गया कि बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने का प्रयास चल रहा है।

प्रशासन ने 25 नवंबर को समिति को न्याय विभाग की ओर इन बच्चों के अभिभावकों की तलाश संबंध में फोन नंबर तथा कुछ अन्य सूचनाएं साझा की थी।

अभिभावकों के लिए ‘अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन’ की ओर से पेश अटॉर्नी ली गेलेरांट ने बताया कि वह पिछले साल से ही सरकार पर बच्चों के संबंध में कुछ अन्य सूचनाएं साझा करने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इन बच्चों के अभिभावकों के नहीं मिलने को लेकर दबाव बनने के बाद ‘थैंक्सगीविंग डे’ के पहले हमें कुछ सूचनाएं मुहैया करायी गयी।’’

कमेटी ने कहा कि यह बता पाना अभी कठिन है कि मुहैया कराए गए अतिरिक्त फोन नंबर से अभिभावकों की तलाश करने में कितनी सहूलियत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला