लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका से आए 61 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 27, 2021 19:10 IST

Open in App

द हेग, 27 नवंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका से दो उड़ानों से नीदरलैंड आने वाले कुल 61 लोग शुक्रवार को कोरोना वायरस की जांच में संक्रमित मिले और शनिवार को उन्हें पृथकवास में भेज दिया गया। कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक नये स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए दुनिया के देशों ने तैयारी शुरू कर दी है।

एम्स्टर्डम के शिफोल हवाई अड्डे पर आने वाले यात्रियों की अभी और जांच चल रही है ताकि यह पता चल सके कि उनमें से क्या कोई वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित तो नही है जो पहली बार दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका में युवा लोगों के बीच तेजी से फैलने वाले इस स्वरूप ने स्वास्थ्य पेशेवरों को चिंतित कर दिया है। केवल दो हफ्तों में, ओमीक्रोन ने देश में संक्रमण का प्रसार बढ़ा दिया है।

डच सरकार द्वारा दुनिया भर के अन्य देशों के साथ, शुक्रवार को नए ओमीक्रोन स्वरूप की खोज के बाद दक्षिणी अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर प्रतिबंध लगाने के तुरंत बाद दो विमान जोहानिसबर्ग और केप टाउन से नीदरलैंड पहुंचे।

केनरमेरलैंड स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने शनिवार को एक अपडेट में कहा कि जो लोग संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें लक्षण होने पर सात दिनों के लिए और लक्षण-मुक्त होने पर पांच दिनों के लिए पृथक-वास में रहना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें