नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता

By भाषा | Updated: May 28, 2021 22:28 IST2021-05-28T22:28:24+5:302021-05-28T22:28:24+5:30

60 killed, many missing after boat capsizes in Nigeria river | नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता

नाइजीरिया में नदी में नौका डूबने से 60 लोगों की मौत, कई लापता

लागोस (नाइजीरिया), 28 मई (एपी) पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया की नाइजर नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गयी। इस हादसे में लापता हुए 83 अन्य लोगों की भी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।

इस नौका में 160 से अधिक लोग सवार थे, जिसमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। यह हादसा बुधवार को उस समय हुआ जब नौका देश के उत्तर-पश्चिम में केब्बी प्रांत में सबसे बड़ी नदी नाइजर में किसी विशाल वस्तु से टकरा गयी।

आपातकालीन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को भी राहत एवं बचाव अभियान जारी रखा। अब तक 60 शवों को बरामद कर लिया गया है।

नदी के उफान पर होने के कारण बचाव अभियान में परेशानी हो रही है।

यह अभी तक पता नहीं चल सका है कि नौका किस वजह से डूबी। यह नौका नाइजर प्रांत से केब्बी प्रांत के वारा शहर की ओर जा रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 60 killed, many missing after boat capsizes in Nigeria river

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे