लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के न्यूजर्सी में अंधाधुंध गोलीबारी, पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 11, 2019 05:23 IST

अमेरिकाः जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा है कि गोलीबारी दो जगह हुई है। पहली एक कब्रिस्तान में शुरू हुई।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के न्यूजर्सी में मंगलवार को जबरदस्त गोलीबारी हुई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत हो गई है।

अमेरिका के न्यूजर्सी में मंगलवार को जबरदस्त गोलीबारी हुई है, जिसमें एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों की मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, इस घटना को लेकर अधिकारियों ने कहा है कि मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी, तीन दर्शकों सहित छह लोग मारे गए। मृतकों में दो संदिग्ध भी शामिल हैं। 

जर्सी सिटी पुलिस प्रमुख माइकल केली ने कहा है कि गोलीबारी दो जगह हुई है। पहली एक कब्रिस्तान में शुरू हुई। यहां अधिकारी पर बंदूक तान दी गई और दूसरा कोषेर सुपरमार्केट में गोलीबारी हुई। इस जगह से पांच और शव मिले हैं। घटना में दो अन्य अधिकारी घायल हो गए, लेकिन बाद में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने कहा कि वह ठीक से यह नहीं बता पाएंगे कि गोलीबारी किसने की है, लेकिन उनका मानना है कि जो अधिकारी मारा गया, वह कुछ बदमाश लोगों को रोकने की कोशिश कर रहा था।

सिटी पब्लिक सेफ्टी डायरेक्टर जेम्स शी ने कहा कि अधिकारियों का मानना है कि यह घटना आतंकवादी नहीं लग रही है, लेकिन फिर भी इसकी जांच चल रही है। 

टॅग्स :निशानेबाजीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल