लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में आज ही हुआ था पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर, जानें क्यों खास है 6 अक्टूबर का इतिहास

By भाषा | Updated: October 6, 2018 02:20 IST

देश दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

Open in App

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: अमेरिकी सिनेमा के इतिहास में 6 अक्टूबर के दिन की एक खास अहमियत है। दरअसल 1927 में छह अक्टूबर के दिन ही अमेरिका के गूंगे सिनेमा ने बोलना सीखा था। यह वह दिन था, जब देश की पहली बोलती फिल्म ‘द जैज सिंगर’ का न्यूयार्क में प्रीमियर हुआ था।

सिनेमा की बात हो और भारत का जिक्र होना लाजिमी है। भारत में 14 मार्च 1931 को मूक सिनेमा को आवाज़ मिली थी। इसी दिन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा हॉल में भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलम आरा' रिलीज़ हुई थी।

देश दुनिया के इतिहास में छह अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1973: मिस्र और सीरिया ने इस्राइल पर हमला कर दिया। इस्राइल को इस युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा, लेकिन उसकी जांबाज फौज ने दुश्मन से जमकर लोहा लिया और लड़ाई बिना किसी नतीजे के खत्म हुई। 1981 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और 1970 से देश की सत्ता पर काबिज मोहम्मद अनवर अल सादत की हत्या कर दी गई। उन्होंने इस्राइल के साथ गंभीर शांति वार्ता के लिए प्रयास किए और उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें इस्राइल के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1993 : माइकल जोर्डन ने यह कहते हुए पेशेवर बास्केटबाल से सन्यास ले लिया कि अब उनके पास साबित करने के लिए कुछ नही है। हालांकि मार्च 1995 में वह खेल के मैदान पर वापस लौट आए।

2000: जापान के साकाइमिनातो के निकट 7.3 की तीव्रता का भूकंप। यह कोबा में 1995 में आए भूकंप के बाद का सबसे ताकतवर भूकंप था, लेकिन इससे हुआ नुकसान अपेक्षाकृत काफी कम रहा क्योंकि इसका केन्द्रबिंदु गैर रिहायशी इलाकों में था।

2007: जेसन लुइस ने अपने बूते पूरी दुनिया की परिक्रमा पूरी की। जहाज से लगाई गई इस परिक्रमा को पूरा होने में 13 वर्ष का समय लगा। उन्होंने अपनी यात्रा जुलाई 1994 से लंदन के ग्रीनविच से शुरू की थी।

टॅग्स :हिस्ट्रीइवेंट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत‘बाबुल मोरा नैहर छूटो ही जाए’ और वाजिद अली शाह का कलकत्ता

विश्वInternational Women's Day 2026: 8 मार्च ही क्यों? जानें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का गौरवशाली इतिहास और इस साल की थीम

विश्वInternational Women’s Day 2026: कौन थी क्लारा जेटकिन? वो क्रांतिकारी चेहरा, जिसने दुनिया को 'महिला दिवस' का विचार दिया

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला