लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में सब्जियों के कंटेनर से जहरीली गैस निकलने से 6 की मौत, दर्जनों अस्पताल में भर्ती

By स्वाति सिंह | Updated: February 17, 2020 09:11 IST

शुरुआती जांच में पता चला है कि जैक्सन मार्केट में लोगों ने जैसे ही कंटेनर खोला, उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में जहरीली गैस के रिसाव से 6 की मौतघटनाक्रम कराची के केमारी इलाके में रविवार देर रात का है।

पाकिस्तान के कराची में सब्जियों के एक कंटेनर से जहरीली गैसें निकलने से कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग बीमार हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंटेनर को रविवार रात एक मालवाहक पोत से केमारी बंदरगाह क्षेत्र में उतारा गया था।

डीआईजी शरजील खराल ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ शुरुआती जांच में पता चला है कि जैक्सन मार्केट में लोगों ने जैसे ही कंटेनर खोला, उसमें से धुआं निकलने लगा, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और वे बेहोश हो गए।’’

खराल ने कहा, ‘‘ उन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोगों का उपचार चल रहा है।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने बंदरगाह अधिकारियों और पाकिस्तानी नौसेना से मालवाहक पोत के बारे में जानकारी मांगी है।

इस बीच, समुद्री मामलों के मंत्री अली जैदी ने ट्वीट किया है, 'मैंने पाकिस्तान की नौसेना से अनुरोध किया है कि वह केमरी क्षेत्र में जहरीली गैस की घटना के स्रोत की जांच करने और इसे रोकने के उपाय करने के लिए अपनी न्यूक्लियर बिलिकल केमिकल डैमेज (NBCD) टीम को भेजे।'

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल