लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में 2022-23 में शुरू होगी 5जी इंटरनेट सेवा: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 24, 2021 17:06 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 जनवरी पाकिस्तान की योजना 2022-23 में सबसे आधुनिक 5जी इंटरनेट सेवा शुरू करने की है जिससे डाउनलोड की गति 10 गुना बढ़कर एक गीगाबाइट प्रतिसेकंड (जीबीपीएस) हो जाएगी और देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गई।

पाकिस्तान देश को 5जी प्रौद्योगिकी के लिये तैयार करने के उद्देश्य से व्यापक कार्यढांचा विकसित कर रहा है। पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने 2020 की अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वह “वित्त वर्ष 2023 में 5जी सेवाओं के लिये स्पेक्ट्रम की नीलामी” की तैयारी कर रहा है।

कोविड-19 महामारी के मुश्किल वक्त में पाकिस्तान में डिजिटल अर्थव्यवस्था का दायरा काफी व्यापक होकर कई गुना बढ़ा है। इस संकट ने नियामकों और हितधारकों को डिजिटल अवसंरचना में सुधार के लिये प्रेरित किया।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने सबसे उन्नत 5जी इंटरनेट को वाणिज्यिक इस्तेमाल के लिये उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने की मियाद 2022-23 तय की है।

इसमें कहा गया कि परीक्षण के दौरान दुनिया में 4जी इंटरनेट की गति 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड (एमबीपीएस) की तुलना में यह 10 गुना ज्यादा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी