लाइव न्यूज़ :

दक्षिणपश्चिम ईरान में 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:24 IST

Open in App

तेहरान, 18 अप्रैल (एपी) फारस की खाड़ी से लगते दक्षिण-पश्चिमी ईरान में रविवार को 5.9 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। इसके बाद एक दर्जन से अधिक भूकंप के बाद के झटके भी आये। यह जानकारी सरकारी टेलीविजन ने दी।

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने बताया कि इस भूकंप में कम से कम पांच लोग घायल हो गए।

‘इरना’ ने बताया कि सरकारी टेलीविजन चैनल ने बंदरगाह शहर बंदर-ए-गनावेह के एक क्षेत्र की तस्वीरें साझा की जिसमें दीवारों में दरारें और ध्वस्त हुई दीवारें दिखायी गईं है। भूकंप का केंद्र बंदर-ए-गनावेह में ही स्थित था। इरना ने बताया कि जैसे ही भूकंप आया लोग शहर की सड़कों पर निकल आए।

बंदर-ए-गनावेह के एक औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक वीडियो बनाया जिसमें पास की एक तलहटी में भूस्खलन दर्शाया गया है। ईरानी मीडिया ने फुटेज को व्यापक रूप से साझा किया।

मीडिया की खबर के अनुसार प्रारंभिक भूकंप के झटके के बाद चार भूकंप के बाद के झटके भी आये।

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने प्रारंभिक भूकंप की तीव्रता 5.8 बतायी। उसने बताया कि इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी।

पांच की तीव्रता वाले भूकंप से काफी नुकसान हो सकता है। रविवार को आये भूकंप जैसे भूकंपों के कारण भी व्यापक क्षति हो सकती है।

भूकंप का केंद्र ईरान के बूशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र से लगभग 100 किलोमीटर (60 मील) दूर स्थित था। संयंत्र के बारे में तत्काल कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, हालांकि इकाई का निर्माण 8 तक की तीव्रता के भूकंप का सामना करने के लिए किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?