लाइव न्यूज़ :

इराक के अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से 58 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:29 IST

Open in App

बगदाद, 13 जुलाई (एपी) इराक के दक्षिण में स्थित दी कार प्रांत के एक अस्पताल में सोमवार को हुई आग की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के दो अधिकारियों ने बताया कि नासिरया शहर के अल-हुसैन टीचिंग हॉस्पिटल के कोरोना वायरस वार्ड में आग से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि बिजली के शार्ट सर्किट के कारण आग लगी लेकिन इस बारे में ब्योरा नहीं दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट से आग लगी। अस्पताल के इस वार्ड को तीन महीने पहले खोला गया था और इसमें 70 बेड की व्यवस्था थी।

आग की घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने आपात बैठक की अध्यक्षता की और दी कार प्रांत में स्वास्थ्य निदेशक के साथ अस्पताल के निदेशक और शहर के नागरिक रक्षा निदेशक के निलंबन और गिरफ्तारी का आदेश दिया। यह अस्पताल इसी प्रांत में स्थित है। सरकार ने घटना की जांच का भी आदेश दिया है।

इस साल इराक के अस्पताल में आग से कोरोना वायरस के मरीजों की मौत की यह दूसरी घटना है। अप्रैल में बगदाद के इब्न अल खतीब अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक फटने के बाद फैली आग से कम से कम 82 लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब