लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में कोविड-19 ऐहतियात के साथ मनाया जा रहा है 56वां राष्ट्रीय दिवस

By भाषा | Updated: August 9, 2021 13:32 IST

Open in App

सिंगापुर, नौ अगस्त सिंगापुर में सोमवार को 56वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है और इस दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए आयोजन को सीमित रखा गया है।

बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय दिवस परेड तथा अन्य आयोजन 21 अगस्त को होंगे। सोमवार का आयोजन कोविड-19 से बचाव के लिए कड़े उपायों के बीच चल रहा है। इस दौरान ‘मरीना बे फ्लोटिंग प्लेटफॉर्म’ में करीब 100 दर्शकों को आमंत्रित किया गया जिनमें मंत्री, संसद के सदस्य और अग्रिम मोर्चे के कर्मचारी शामिल थे। इस स्थान की क्षमता 27,000 लोगों की है।

आज की परेड में सिंगापुर सशस्त्र बलों और अन्य समूहों के 600 लोग शामिल होंगे, जो पहले के मुकाबले परेड में शामिल होने वालों की एक तिहाई संख्या है। ‘चैनल न्यूज एशिया’ की खबर के मुताबिक लोगों की संख्या, कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सीमित की गई है। सिंगापुर 1965 में आज ही के दिन मलेशिया से अलग हो कर स्वतंत्र हुआ था।

सिंगापुर में संक्रमण के 65,686 मामले सामने आए हैं और 42 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक