लाइव न्यूज़ :

तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में दो की मौत, 73 घायल

By भाषा | Updated: July 3, 2020 18:34 IST

उत्तर पश्चिम तुर्की में पटाखे बनाने के एक कारखाने में विस्फोट होने से शुक्रवार को दो लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 73 लोग घायल हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देअनेक दमकल टीमों को फैक्ट्री में भेजा गया जो आवासीय इलाकों से दूर स्थित है। विस्फोट जारी रहने से आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए। विस्फोट होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

उत्तर पश्चिम तुर्की में पटाखे बनाने के एक कारखाने में विस्फोट होने से शुक्रवार को कम से कम 73 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गवर्नर केटिन ओक्टाय काल्डीरिम ने सरकारी अनादोलू एजेंसी को बताया कि सकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में करीब 150 मजदूर थे। उन्होंने ट्विटर पर बताया कि इनमें से कम से कम 73 को घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार, तीन मजदूरों की हालत गंभीर है।

स्वास्थ्य मंत्री फारेटिन कोका ने ट्वीट किया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गयी वहीं 73 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि मौके पर 85 एंबुलेंसों, दो हवाई एंबुलेंसों और 11 बचाव दलों को भेजा गया है।  

आवासीय इलाकों से दूर स्थित कारखाने में हालात को काबू में करने के लिए अनेक दमकलकर्मियों और एंबुलेंसों को भेजा गया। हालांकि विस्फोट जारी रहे और आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए। विस्फोट होने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्टी की ओर जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे। 

टॅग्स :तुर्कीभीषण आगअग्नि दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल