लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में एक दिन में कोविड-19 के 5,324 नए मामले

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:00 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 अक्टूबर सिंगापुर में बुधवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,324 नए मामले सामने आए। जिसके बाद देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मामलों में बढ़ोतरी की वजह का पता लगाया जा रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमितों में 661 लोग प्रवासी कामगारों के लिए बने सामूहिक आवास में रहने वाले हैं और 12 लोग विदेशों से देश आए। उसने बताया कि संक्रमण के कारण 10 लोगों की मौत भी हुई है।

मंत्रालय ने कहा कि बहुत ही कम समय में संक्रमण के मामलों में हुई असामान्य बढ़ोतरी की वजह पता लगाई जा रही है और अगले कुछ दिन संक्रमण का प्रकोप कैसा रहता है इस पर बारीकी से नजर रखी जाएगी।

सिंगापुर में संक्रमण के कारण अब तक कुल 349 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बुधवार दोपहर तक कोरोना वायरस से पीड़ित 1777 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा था। यहां अब संक्रमण के कुल 1,84,419 मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला