लाइव न्यूज़ :

कीनिया बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या 53 हुई

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 12, 2018 08:34 IST

शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं.

Open in App

नैरोबी, 12 नवंबर: सोमालिया की राजधानी मोगादीशू के एक होटल में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. सोमालिया के अस्पताल और पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी.

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया कि घायलों में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं जिसके कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है. हुसैन ने जो संख्या बताई है उसकी अस्पताल से प्राप्त आंकड़ों से पुष्टि हुई है. मदीना अस्पताल में नर्स अहमद यूसुफ का कहना है कि मोगादीशू के अस्पताल घायलों का इलाज करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

शुक्रवार को हुए विस्फोट के बाद घायल शनिवार तक अस्पताल लाए जाते रहे थे. मोगादीशू में शुक्रवार की दोपहर इस्लामी चरमपंथियों ने एक होटल के बाहर चार कार बमों में विस्फोट किया. तीन कार बमों में होटल के सामने विस्फोट हुआ जबकि चौथे से घायलों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों को निशाना बनाया गया. सोमालिया में इस्लामिक चरमपंथी विद्रोही अल-शबाब ने विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल