लाइव न्यूज़ :

कैदियों के साथ मारपीट करने के मामले में इटली की जेल के 52 सुरक्षाकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 1, 2021 13:22 IST

Open in App

रोम, एक जुलाई (एपी) इटली में पिछले वर्ष कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान जेल में मास्क की कमी होने और संक्रमण की जांच नहीं होने से आक्रोशित कैदियों के प्रदर्शन के चलते उनके साथ मारपीट करने के आरोप में जेल के 52 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

न्याय मंत्रालय ने यह जानकारी दी। एक समाचार पत्र ने अपनी वेबसाइट पर एक वोडियो पोस्ट किया जिसमें अधिकारी कैदियों को पीटते, पैरों से मारते और मुक्के मारते दिखाई दे रहे हैं। नेपल्स की ‘सांता मारिया कापुआ वेतेरे’ जेल में कुछ कैदियों को लगातार जमीन पर पटका गया, कैदियों के शरीर से खून बह रहा था। इस दौरान किसी भी कैदी को पलट कर वार करते नहीं देखा गया।

देश के न्याय मंत्रालय ने कहा कि 52 अधिकारियों और सुपरवाइजर को निलंबित कर दिया गया है और छह अप्रैल 2020 की घटना की जांच चल रही है।

न्याय मंत्री मार्ता कार्ताबिया ने घटना की पूरी जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने इस घटना को देश के संविधान से छल करार दिया है। उन्होंने कहा,‘‘यह कैदियों की गरिमा के प्रति अपराध है। घटना के कारणों को समझने और उन्हें दूर करने के लिए कार्रवाई करना जरूरी है, ताकि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा नहीं हों।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात