लाइव न्यूज़ :

यूनान के एगियन सागर के द्वीपों पर 5.2 तीव्रता का भूकंप

By भाषा | Updated: April 14, 2021 10:34 IST

Open in App

एथेंस, 14 अप्रैल (एपी) दक्षिणपूर्वी एगियन सागर के द्वीपों- निसिरोज और तिलोस के बीच मंगलवार को 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। यूनानी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

एथेंस यूनिवर्सिटी के जियोडायनेमिक इंस्टीट्यूट ने बताया कि सागर के भीतर 15.8 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 28 मिनट पर आया।

भूकंप के झटके यूनान के डोडीकेनेस द्वीपसमूह के कई द्वीपों पर महसूस किए गए।

भूंकप के लिहाज से दुनिया के सबसे सक्रिय क्षेत्रों में से एक यूनान में यह प्राकृतिक आपदा बहुत सामान्य हैं। हालांकि, यहां भूकंप से किसी तरह के गंभीर नुकसान या किसी की मौत होने के मामले बहुत दुर्लभ हैं। 1999 में एथेंस के निकट आए भूकंप में 143 लोगों की मौत हुई थी और इमारतों को बहुत नुकसान पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब