लाइव न्यूज़ :

भारत-बांग्लादेश राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ : सिंगापुर ने इसे एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ बताया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:39 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, सात दिसंबर सिंगापुर के एक शीर्ष राजनयिक ने भारत और बांग्लादेश के द्विपक्षीय संबंधों के 50 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि अगर सभी देश अपने पड़ोसियों के साथ सद्भाव से रह सकें, तो यह शांति की दिशा में एक बड़ा योगदान होगा। साथ ही उन्होंने इसे एक ‘‘बड़ी उपलब्धि’’ बताया।

बांग्लादेश की स्थापना से 10 दिन पहले ही, भारत ने छह दिसंबर 1971 को ही उसे मान्यता दे दी थी। भारत उन पहले मुल्कों में से एक था, जिन्होंने बांग्लादेश के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किए। इस दिन को ‘मैत्री दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है।

‘मैत्री दिवस’, बांग्लादेश और भारत के अलावा बेल्जियम, कनाडा, मिस्र, इंडोनेशिया, रूस, कतर, सिंगापुर, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, जापान, मलेशिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में भी मनाया जाता है।

सिंगापुर के विशेष दूत टॉमी कोह ने इस अवसर पर सोमवार को यहां ‘महात्मा गांधी मेमोरियल हॉल’ में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सिंगापुर के बांग्लादेश और भारत दोनों के साथ काफी अच्छे संबंध हैं इसलिए, हम इस जश्न का हिस्सा बनकर काफी खुश हैं। बांग्लादेश और भारत पड़ोसी हैं। हमें इस बात का जश्न मनाना चाहिए कि दोनों पड़ोंसियों के 50 साल से अच्छे संबंध हैं।’’

यहां भारत और बांग्लादेश के उच्चायोगों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कार्यक्रम में कोह ने कहा कि दुनिया में बहुत सारी परेशानी पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष और झगड़ों के कारण उत्पन्न होती है। यदि सभी देश अपने पड़ोसियों के साथ सद्भाव से रह सकें, तो यह शांति की दिशा में एक बड़ा योगदान होगा।

शीर्ष राजनयिक ने इस बात का जिक्र किया कि कैसे 1971 में उन्होंने तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के शरणार्थियों के लिए धन जुटाने में संयुक्त राष्ट्र संघ सिंगापुर की मदद की थी।

कोह ने कहा, ‘‘हम काफी धनराशि जुटाने में कामयाब रहे थे। मुझे यह देखकर काफी आश्चर्य हुआ था कि कैसे हमारे एक प्रसिद्ध परोपकारी ने मुझे यह कहते हुए नकदी का एक बंडल दे दिया था कि यह शरणार्थियों के लिए है। सिंगापुर के लोगों ने पूर्वी पाकिस्तान के लोगों के दर्द को महसूस किया और उनके साथ सहानुभूति भी व्यक्त की।’’

भारतीय उच्चायुक्त पी कुमारन और बांग्लादेश के दूत मोहम्मद तौहेदुल इस्लाम ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला